सरल मेमना
दो भेड़िये आपस में लड़ रहे थे |
कूदते फांदते सड़क से गुजरते हुए मेमने की निगाह लड़ते भेड़ियों पर पड़ी |
मेमना कुछ पल तक वहीं खड़ा रहा | फिर उसे याद आयी गुरूजी की बात .. लड़ना नहीं चहिये .....हमें आपस में मिल कर रहना चाहिए ....
मेमना चिल्लाने लगा ..... अरे ! क्यों लड़ते हो ........लड़ो मत ....अरे ! लड़ो मत ....
भेड़ियों की लड़ाई पल भर में रुक गयी |
उनकी निगाह मेमने पर पड़ी |
दोनों की निगाहें आपस में मिलीं | आंखें चमकीं |
वे दोनों एक साथ मेमने पर टूट पड़े |
Comments
Post a Comment