साधू और सांप
26 July 2014
22:19
एक बार एक साधू के पास एक सांप पहुंचा और उन्हें नमस्कार किया |
साधू ने सांप को समझाया कि उसे मनुष्य को काटना छोड़ देना चाहिए |
सांप ने साधू की बात मान ली |
अब सांप शांत हो खाली रेंग कर आता जाता था और गाँव के बह्चे उसे देखते ही पत्थर मरते थे |
एक दिन साधू ने यह दृश्य देखा | वह बड़ा दुखी हुआ |
उसने सांप को समझाया कि वह फुंफकार कर लोगों को डरा तो सकता ही है | लोग डर कर उससे दूर भाग जायेंगे |
लोग उससे डरेंगे नहीं तो मारेंगे ही पत्थर |
सांप ने साधू की बात मान ली |
तब से सांप हमें फुफकार कर डराता है और हम उससे डर कर दूर भाग जाते हैं |
Comments
Post a Comment